सोनभद्र, मई 3 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। दिनों दिन बढ़ता तपन और पानी का होता दोहन से क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पाताल लोक में पहुँचता जलस्तर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र की पत्थर खदानों से जल निकासी कर नालों में बहाया जाता प्रतिदिन हजारों-लाखों लीटर पानी बड़ी संकट की ओर ले जा रहा है। जिसके रोकथाम का कोई उपाय नहीं हैं।मौसम की बेरूखी और नित होता जल दोहन से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। डाला, बिल्ली मारकुंडी के बाड़ी, अघोर सेवा सदन समेत आदि क्षेत्रों में कई घरों के हैंडपंप सूख गये हैं। लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिलता नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें- हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत जल दोहन का सबसे बड़ा केंद्र पत्थर खदान की तली से आपरूपी निकलता पानी को समरसेबुल के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर बाड़ी में वाराणसी-शक्तिनगर ...