प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। खत्री सभा प्रयाग के तहत खत्री समाज की ओर से रविवार को पजावा रामलीला कमेटी परिसर में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति अरुण टंडन, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, महेश जी कपूर और प्रकाश चंद्र टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर महिला मंडल की ओर से होली गीत, नृत्य की प्रस्तुति की गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। स्वैच्छिक रक्तदाओं और समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। संयोजन राजेश मेहरोत्रा, स्वागत महामंत्री नीरज टंडन ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, महिला मंडल की अध्यक्ष रीना कपूर, डॉ. आशीष टंडन, दीपक मेहरोत्रा, अनिल टंडन, पुनीत टंडन, रमेश टंडन, अशोक चड्ढा, अतुल मेहरोत्रा, अभय मेहरोत्रा,...