शाहजहांपुर, मार्च 7 -- खत्री अतिथि भवन चौक में शुक्रवार को खत्री सभा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमोद चंद सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत खत्री महिलाओं ने श्रीराम वंदना, जाति गान और भजनों के साथ की। समारोह के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों और नए उद्यमियों को सम्मानित किया गया। साथ ही नई बहुओं का समाज से परिचय भी कराया गया। महामंत्री सुमित कुमार खन्ना और कार्यक्रम संयोजक संजय मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि होली का पर्व आपसी एकता और समरसता का संदेश देता है। आयोजन में राजीव खन्ना, गोपाल मेहरोत्रा, राजीव मेहरोत्रा, अशोक टंडन, अमित कपूर, मेघना खन्ना, रुचि अनेजा, रचना कपूर, कनिका मेहरोत्रा, मीरा सेठ और शोभा सेठ स...