नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- अगर सब ठीक रहा तो बहुत जल्द ही रूस-यूक्रेन युद्ध बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा। दरअसल, क्रेमलिन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और यूक्रेन के साथ तीन-तरफा बातचीत फिर शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। क्रेमलिन के एक अधिकारी के मुताबिक, पुतिन ने बुधवार को 10 नवंबर के बाद बातचीत फिर शुरू करने पर 'सैद्धांतिक रूप से' हामी भरी है। पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ की बैठक के बाद बताया कि बातचीत मुख्य रूप से युद्ध खत्म होने के बाद रूस और यूक्रेन के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर केंद्रित होगी। उशाकोव ने कहा कि विटकॉफ ने मंगलवार को ओस्लो में पुतिन को अपनी बातचीत के बारे में जानकारी ...