नई दिल्ली, अगस्त 16 -- डीजल इंजन वाली एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। स्कोडा इंडियन मार्केट में एक बार फिर डीजल इंजन को वापस लाने की तैयारी कर रही है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले साल यानी 2027 में Kodiaq SUV का डीजल वर्जन भारत में लॉन्च कर सकती है। नई नई कोडिएक डीजल का मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Volkswagen Tayron और Tiguan R-Line जैसी दमदार एसयूवी से होगा। कोडिएक डीजल को शुरुआत में लिमिटेड नंबर में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर भारत में लाया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में Kodiaq RS को भी CBU मॉडल के तौर पर लॉन्च किया था।डिजाइन और फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं कोडिएक डीजल का डिजाइन और इंटीरियर मौजूदा कोडिएक से ज्यादा अलग नहीं होगा। एसयूवी में स्लिम LED DRLs देखने को मिल सकती हैं, जो ग...