गंगापार, जून 22 -- मानसून के आगमन का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। जून का तीसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन बादलों की मेहरबानी अभी तक नहीं हुई है। भीषण उमस और गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित है।सोमवार को इलाके का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों का कहना है मानसून में हो रही देरी का सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए किसान अभी भी बारिश का राह देख रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर बारिश नहीं होने से खेतों में मिट्टी की नमी कम हो रही है, जिससे धान की नर्सरी की तैयारी में बाधा आ रही है। यह भी पढ़ें- जिले में मानसून की स्थिति कमजोर, ऊंची जमीनों में न करें धान की खेती भीड़भाड़ और बीमारियां दूसरी तरफ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा...