हरदोई, मई 13 -- हरदोई, संवाददाता। विदेशी मुद्रा की बचत के लिए प्रधानमंत्री की देश के नागरिकों से सोना खरीद कम करने की अपील के बाद सर्राफा कारोबारी चिंता मे आ गए है। अपील के बाद सर्राफा कारोबार को बीते दो दिनों से झटका लगा है। वही इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आभूषणो में तेजी आने से खरीद बिक्री आधी भी नही बची है। वही लोग भी मंहगे आभूषणो को खरीदने से कतरा रहे है। वहीं सुनारों के साथ ही उनके यहां काम करने वाले कारीगर भी दहशत में हैं। उनका कहना है कि यदि अपील ने ज्यादा असर दिखाया तो उनके रोजगार पर भी असर पड़ सकता है. यह भी पढ़ें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना पहुंचा 1.65 लाखइंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा कारोबार पर असर सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सीधे तौर पर बाजार की कीमतों पर असर पड़ेगा। पहले ही अंतरराष्ट्रीय हालात और जंग जैसी परिस्थितियों ...