वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद कॉलोनी में 54.39 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली समेत नलकूप का शिलान्यास किया। इनमें सिद्धगिरीबाग से छोटी गैबी होते हुए रथयात्रा लिंक मार्ग में 8.41 लाख रुपये से सड़क निर्माण का शिलान्यास भी शामिल है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के अभियान लिंक मार्गों की व्यथा-कथा में इस मार्ग की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। यह शहर का काफी व्यस्त मार्ग है। औरंगाबाद, सिद्धगिरीबाग से लक्सा, गुरुबाग, श्रीनगर कॉलोनी, रथयात्रा को यह रास्ता जोड़ता है। इसके अलावा संपूर्णानंद कॉलोनी में 45.98 लाख रुपये की लागत से नलकूप का लगाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सिंधु सोनकर, पुन्नूलाल बिन्द समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.