नई दिल्ली, मार्च 4 -- निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार के एक अपडेटेड मॉडल को भारी कैमौफ्लाज (कवर) के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, पिछले साल ही इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार का अपडेट काफी बड़ा होने वाला है। खबर है कि यह नई Tiago EV 2026 की दूसरी छमाही तक भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है। इस नए अपडेट का मुख्य फोकस कार के लुक को और भी मॉडर्न बनाने और इसकी रेंज को बढ़ाने पर होगा। यह भी पढ़ें- जिसे देखो उसने ही ये SUV खरीदी! सिर्फ 48 दिन में 10000 यूनिट बिक गईंकुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन की बात करें तो नई Tiago EV पहले से कहीं ज्या...