मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जल्द ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। विवि ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। रुहेलखंड विवि और कॉलेजों से डाटा मिल चुका है। इस आधार पर गुरु जंभेश्वर विवि ने अपने फैकल्टी के डीन की घोषणा अनंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर कर दिया है। विवि अब रुहेलखंड विवि से पूरी फाइलें आने का इंतजार कर रहा है। ये फाइलें मिलते ही यहां के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी। गुरु जंभेश्वर विवि के अधीन कॉलेजों के प्राचार्यों को शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश काफी पहले दिए गए थे। इस बीच वरिष्ठता सूची को लेकर सवाल उठे, लेकिन उसका निराकरण तुरंत ही विवि ने कर दिया। अब इस मामले में रुहेलखंड विवि से फाइल आने का इंतजार किया जा रहा है। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्व...