बलिया, जून 30 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। आजादी के बाद से 25 मीटर पक्की सड़क का इंतजार कर रही नगर पंचायत मनियर के वार्ड नम्बर 14 स्थित मल्लाह टोली की आस अब पूरी होती दिख रही है। इससे यहां के लोगों में खुशी है। वार्ड नम्बर 14 छोटकी मल्लाह टोली में 20 से अधिक परिवारों के सदस्य रहते हैं। इन घरों तक जाने के लिए पक्की सड़क या खड़ंजा नहीं बन सका। मोहल्ले से मात्र करीब 25 मीटर की दूरी पर 12 फीट चौड़ी सड़क है लेकिन बस्ती के लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए पगडंडियों से होकर ही आवाजाही करनी पड़ती है। आजादी के बाद से कितने विधायक, सांसद और नगर पंचायत के अध्यक्ष बने, लेकिन किसी ने इस छोटे मुहल्ले को सड़क से जोड़ने का प्रयास नहीं किया।

नगर पंचायत प्रशासन की सक्रियता आपके प्रिय अखبار 'हिन्दुस्तान' ने 28 मई के अंक में '79 वर्ष से कर रहे 25 मीटर सड़क का इं...