नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार अब बिल्कुल खत्म होने वाला है। राज्य भर के लाखों छात्रों के दिलों की धड़कनें इस वक्त तेज हो चुकी हैं। अगर आप भी उन 13 लाख से ज्यादा छात्रों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी है, तो यह खबर आपके लिए ही है। महीनों की कड़ी मेहनत और लंबे इम्तिहान के बाद, अब उस मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। अक्सर यह देखा गया है कि जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर अपना स्कोर चेक करने की कोशिश करते हैं। इस भारी ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइट्स कई बार क्रैश हो जाती हैं या बहुत धीमी गति से काम ...