संतकबीरनगर, दिसम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नए साल में मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र में नया अग्निशमन केंद्र चालू हो जाएगा। मेंहदावल के भरवलिया में केंद्र बन कर तैयार हो चुका है और हैंडओवर की प्रकिया भी चल रही है। जबकि धनघटा के सिरसी में भवन का कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कार्यदाई संस्था का दावा है कि जनवरी के अंत तक कार्य पूरा करा देंगे। उम्मीद है कि नए साल में दोनों केंद्र चालू हो जाएंगे और आग की घटनाओं पर काबू पाने में मददगार होंगे।धनघटा तहसील क्षेत्र के सिरसी में 10 अक्तूबर 2019 को पूर्व राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने अग्निशमन केंद्र की आधारशिला रखी थी। 7.20 करोड़ की लागत से इसे मई 2021 तक बन कर तैयार होना था। शुरुआती दौर में 1.80 करोड़ रुपये मिला और उसके बाद बजट समय से नहीं मिलने से दो साल तक का...