नई दिल्ली, जून 3 -- टाटा मोटर्स के लिए पंच लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये माइक्रो SUV हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, मई में इस कार की बिक्री बेहतर होने के बाद भी रैंक नीचे पहुंच गई। दरअसल, पिछले महीने पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। वहीं, ये लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही। खास बात ये है कि इस बार पंच के ऊपर मारुति फ्रोंक्स भारी पड़ गई। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस छोटी और एंट्री लेवल पंच SUV को एक बड़े फेसलिफ्ट और इंजन में बदलाव के साथ अपडेट किया है। इसके बदले हुए डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन की वजह से नई पंच पहले से ज्यादा दमदार हो गई है। अब पंच फेसलिफ्ट की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है। पंच फेसलिफ्ट चार कलर्स प्रिस्टिन व्हाइट, डेटोना ग्रे, सिया...