सीवान, मार्च 18 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित हुसैनगंज के दक्खिन मोहल्ला जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़ साहब को सोमवार की देर शाम को सम्मानित किया गया। बता दें कि रमज़ान के महीने की शुरुवात में चांद नज़र आते ही संध्या से तरावीह की नमाज़ पढ़ी जाती है जिसमें सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने जाते हैं। इस नमाज़ के दौरान रमज़ान के महीने में पूरी कुरआन पढ़ी जाती है जिसके लिए कुरआन का हिफ्ज़ किए हुए हाफिज व्यक्ति ही तरावीह की नमाज पढ़ाते हैं। हुसैनगंज जामा मस्जिद मे इस साल तेलकथु निवासी हाफ़िज़ सफ़ीउल्लाह साहब ने तरावीह की नमाज़ पढ़ाई। प्रतिदिन 20 रकात तरावीह की नमाज पढ़ाते हुए 27 वीं रमजान की शब को आखिरकार तरावीह मुकम्मल हुई। तरावीह की नमाज़ में कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में प्रत्येक साल की त...