मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- तहसील क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने अपने क्षेत्र के लेखपाल पर प्रस्ताव पास करने के नाम पर एक लाख की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया है। कहा कि पहले पटवारी को भूल जाओ अब मैं हूं, मुझे भी देना होगा। प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव जसोला के प्रधान शुभम सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने क्षेत्र के लेखपाल पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में बताया कि सरकार की अन्नपूर्णा योजना को लेकर एक प्रस्ताव होना था जिसमें पहले लेखपाल ने पास करने के नाम पर पचास हजार रुपए मांगे थे उसको रुपए भी दे दिए लेकिन कुछ दिन बाद उसका दूसरे क्षेत्र में तबादला हो गया। आरोप है कि दूसरे लेखपाल ने इस प्र...