खतौली मोड़ पर मिला अज्ञात युवक का शव
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- बुढ़ाना। खतौली मोड़ पर गुरुवार सुबह को 28 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस को आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह युवक मंदबुद्धि था और कई दिनों से इलाके में घूमता रहता था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.