मुजफ्फर नगर, जून 7 -- खतौली में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाया गया। ईद पर नमाज पढने के लिए सुबह करीब सात बजे से पहले ही नमाजी ईदगाह पर पहुंच गएं। ईदगाह के अन्दर व छतों पर नमाज अदा की गई। अधिक भीड होने के चलते कुछ नमाजियों ने जानसठ तिराहे पर अकबर खांन मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज के बाद नमाजियों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान वाहनों को जीटी रोड से न होते हुए दूसरे रास्ते से निकाला गया। नमाज के दौरान सडकों पर पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ राम आशीष यादव, एसडीएम संजय कुमार, कोतवाल ब्रजेश कुमार शर्मा ने फोर्स के साथ सडको पर उतर कर नमाजियों के लिए व्यवस्था कराई। नमाज के दौरान सडकों पर साफ-सफाई पूरी तरह से रही। इसके बाद नमाजियों ने अपने घरों पर ही कुर्बानी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.