मुजफ्फर नगर, मई 10 -- खतौली। शनिवार को खतौली में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और वीरता से जुड़े नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के मीरापुर रोड से हुआ, जो जानसठ रोड, जीटी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइकों के साथ हिस्सा लिया। बाइक रैली में शामिल युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- राजपूत एकता मंच ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती शोभायात्रा में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और शौर्य को दर्शाती आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.