मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- शनिवार को नगर व देहात क्षेत्र में लगे मतदाता सूची सुधार बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं थे, उन्होंने मौके पर आवेदन कर अपने वोट बनवाए। बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को फार्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाओं ने दस्तावेजों की कमी और लंबी कतारों को लेकर असुविधा की बात कही। इसके बावजूद महिलाओं ने अपने मताधिकार के लिए धैर्यपूर्वक प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने जल्द नाम जोड़ने का आश्वासन दिया और व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही। वोट बनवाने बूथों पर पहुंची महिलाओं का कहना था कि सरकार ने वोट बनवाने के जो कागजात मांगे जा रहे है वो नहीं मिल रहे है। अगर कागजात मिल जाते है तो बूथों पर पहुंच कर लम्बी लाइन में लगना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.