मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- खतौली गुरुवार को रेलवे लाइन के समीप तीर्थ कॉलोनी में मंदिर के बराबर में बने एक कमरे में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास से कुछ संदिग्ध सामान मिला है। परिजनों ने डीलर की हत्या करने की आशंका जताई है। बताया कि डीलर दो दिन से लापता चल रहा था। जहां पर शव मिला है उसके मेन गेट का ताला बंद होने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।मोहल्ला देवीदास निवासी अश्वनी शर्मा पुत्र दुजेन्द्र शर्मा पिछले कई वर्षों से प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। डीलर ने तीर्थ कॉलोनी में एक कमरा बनाया हुआ था, जिसमें वह प्रतिदिन जाता था। गुरुवार सुबह कमरे में अश्वनी शर्मा का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव के पास से पुलिस ने मोबाइल, शराब की बोतल व जेब से कुछ नगदी बरामद की। शव ...