मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। खतौली में दस साल के बच्चे के साथ धार्मिक स्थल की छत पर कुकर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्चे को किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को बच्चे के दोस्त से घटना का पता लगा। दो दिन तक मामले को लेकर पंचायत हुई लेकिन समाधान नहीं हो सका। बच्चे के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवक उनके बेटे को पढ़ाई कराने के बहाने धार्मिक स्थल में ले गया। वहां वह बच्चे को बहला-फुसलाकर धार्मिक स्थल की छत पर ले गया और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। किसी को इस बारे में बताने पर बच्चे को धमकी दी। इसके बाद बच्चा घर पहुंचा और तभी से वह गुमसुम रहने लगा। उसी दिन शाम को बच्चे का दोस्त घर पहुंचा ...