मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- खतौली। शनिवार को टैक्सेशन बार एसोसिएशन खतौली की एक बैठक घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता अंजलि शर्मा एडवोकेट ने की। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें अधिवक्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी। नवगठित कार्यकारिणी में अब्दुल समद एडवोकेट को अध्यक्ष, अंकित गोयल एडवोकेट को उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद नसीम एडवोकेट को महासचिव बनाया। इसके अलावा हर्ष विजय अग्रवाल एडवोकेट को सहसचिव/कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में नासिर अंजुम एडवोकेट, उमेश चंद महेश्वरी, प्रमोद कुमार जैन, शिव कुमार अरोरा, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद दानिश तथा मयंक गोयल एडवोकेट को सदस्य के रूप में शामिल किया। बैठक के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष अंजलि शर्मा एडवोकेट का आभार व्यक्त किया। ...