मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- खतौली तहसील परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी लगातार जारी रहा। खतौली बार संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील के लगभग हर पटल पर रिश्वतखोरी आम बात हो गई है। बिना अवैध धन दिए आम जनता का कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील में दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र, खतौनी संशोधन, रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों समेत अन्य राजस्व मामलों में खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। बार संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक तहसील से भ्रष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.