मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- खतौली। शनिवार को खतौली ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाकियू एनसीआर प्रभारी कपिल सोम एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक घटायन ने भाकियू पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सिसौली में 22 मार्च से होने वाली (चार दिवसीय) प्राकृतिक कृषि पद्धति कार्यशाला में अधिक संख्याबल के साथ भाग लेने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान, तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए किसानों से अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढते भ्रष्टाचार को लेकर जल्द ही खतौली तहसील में एक बडी पंचायत करने की रणनीति तैयार कर सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर जुल्फिकार छोटा,अंकुश प्रधान, गुड्डू चौधरी,सचिन चौधरी रंधोल राठी, संजीव राठी, प्रमोद अहलावत, असद खान शालू, विदेश मोतला, फुरकान मलिक,...