मुजफ्फर नगर, मई 5 -- खतौली तहसील सभागार में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष सुभाष चन्द और महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जानसठ बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कामरेड, महासचिव दीपेश गुप्ता, उपजिलाधिकारी डॉ. ललित मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी, रमेश भाटी, अभिषेक चौधरी, अंचित मित्तल, प्रवीण ठकराल अतिथि उपस्थित रहे। बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने किया ।बार संघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.