मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में बुधवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों/क्लीनिकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- नौगावां सादात में अवैध संचालित अस्पताल सील कियाअस्पतालों का निरीक्षण अभियान के तहत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा खतौली के शेखपुरा में संचालित डॉ. ओमपाल के अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहां पंजीकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। जांच में पाया कि उक्त भवन का एक भाग चिकित्सक के आवास के रूप में भी प्रयुक्त हो रहा है, जिसके कारण संपूर्ण अस्पताल को सील न करते हुए अस्पताल की ओपीडी एवं वार्ड को सील कर दिया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करन...