मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- खतौली। शुगर मिल की ओर से गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गन्ना विभाग एवं चीनी मिल खतौली द्वारा कीट नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे किसानों को कीट से बचाव की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को भी मिल अधिकारियों ने बचाव को लेकर किसानों को जानकारी दी,जिसमे बताया गया जिस पौधे पर कीट लग जाता है उसको काट देना चाहिए,ताकि वो पूरी फसल् मे ना लग सके। यह कीट गन्ने की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। जिन किसानो के खेत की फसल हो रही है उनके ऐसे पौधो को काटकर नष्ट कराने का कार्य मिल द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए चीनी मिल द्वारा कृषकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है, कृषकों द्वारा कीट ग्रस्त पौधो की कटाई कर चीनी मिल में पहुचाये गये है इस प्रक्रिया के द्वारा कृषक कीट से होने वाली हानि को...