मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- खतौली। खतौली कोतवाल दिनेश कुमार बघेल को 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में डीजीपी ने राष्ट्रपति द्वारा दिए गए वीरता पदक देकर सम्मानित किया। कोतवाल के सम्मानित होने से कोतवाली पहुंचने पर उनका स्वागत किया। बताया कि मेरठ में तैनाती के दौरान सराहनीय कार्य के लिए वीरता पुरस्कार दिया है। कोतवाल दिनेश कुमार बघेल 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस फोर्स के साथ तिरंगा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। तीन दिन पूर्व लखनऊ से डीजीपी से फोन आया तो पता चला कि उन्हें राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक दिए जाने के लिए चयनित किया है। 15 अगस्त को लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्णा ने कोतवाल दिनेश कुमार बघेल के अलावा कई आईपीएस अफसर पर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से म...