मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- खतौली स्थित सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को कार्यालय रखे प्रिंटर के अंदर से जहरीला सांप निकल आया। स्टाफ ने जैसे ही प्रिंटर चलाया अंदर हलचल महसूस हई। मशीन खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए - प्रिंटर के भीतर एक सांप कुंडली मारे फंसा हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सांप मशीन के अंदरूनी हिस्सों में उलझा हुआ बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। जब प्रिंटर का उपयोग किया जा रहा था, तभी भीतर कुछ सरकने जैसी आवाज आई। पहले तो इसे मशीन की खराबी समझा गया, लेकिन जब कवर हटाया गया तो अंदर सांप दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे परिसर में फैल गई। एहतियातन बच्चों को उस हिस्से से अलग कर दिया गया।जबकि स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रिंटर को सावधानी से खोला । स्कूल प्रशासन ने घटना की सूचना प...