फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 15 -- फर्रुखाबाद। किसी किसान का यदि खतौनी में नाम गलत है तो इसमें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए लेखपाल उत्तरदायी बनाए गए हैं जो किसान से आनलाइन आवेदन कराकर उसका नाम खतौनी में सही करेंगे। चकबंदी, सर्वे आदि गांव को छोड़कर अवशेष राजस्व खतौनी को रियल टाइम में परिवर्तन करने का कार्य लगभग अंतिम ओर है। रियल टाइम में परिवर्तित की गई खतौनी में तमाम खातेदारों, उनके संरक्षकों के जो नाम खतौनी में दर्ज हैं। वह उनके आधार कार्ड और अन्य दूसरे सुसंगत अभिलेखों में अंकित प्रमाणित नाम से भिन्न हैं अथवा त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित हैं। राजस्व संहिता में वार्षिक रजिस्टर खतौनी के रखरखाव का दायित्व कलेक्टर को दिया गया है। किसी कारण से यदि खतौनी में कोई त्रुटि आ जाती है तो उसके शुद्धिकरण के लिए भी व्यवस्था प्राविधानित की गई है। आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.