प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। निबंधन कार्यालय ने जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई व्यवस्था की है। खतौनी का विवरण खोलते ही मालूम चल जाएगा कि जमीन के कितने मालिक हैं और उनके हिस्से में कितनी जमीन है। कितनी जमीन बेची है और कितनी शेष है। खतौनी में अंश निर्धारण की पूरी जानकारी होगी। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इस जिले में जमीन के बैनामे के बाद विवाद के कई मामले आते हैं। जिसमें जमीन कुछ बताई और बेच कुछ और दी। किसी की जमीन किसी ने बेच दी। अब पोर्टल पर यह व्यवस्था कर दी गई है। जैसे ही गाटा संख्या डाला जाएगा, उस खतौनी के सारे हिस्सेदारों का विवरण सामने आएगा। यहां तक की जमीन पुश्तैनी है या फिर खरीदी गई है, यह भी मालूम चल जाएगा। ऐसा होने से मूल्यांकन में तो आसानी होगी ही, साथ ही साथ फर्जीवाड़ा भी रुकेगा।

हिंदी हिन्दु...