खतौनी की त्रुटियां दूर करने के लिए चार राजस्व निरीक्षकों की टीम गठित
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में खतौनियों में व्याप्त त्रुटियों को दूर कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने पहल शुरू कर दी है। किसानों को खतौनी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के चौखट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। त्रुटियों की जांच करने के लिए सदर तहसील के चार राजस्व निरीक्षकों की टीम गठित की गई है, जो विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त ने बताया कि रियल टाइम खतौनियों में कई प्रकार की त्रुटियां सामने आ रही हैं। सबसे अधिक समस्याएं खातेदारों के अंश निर्धारण में पाई गई है। कई मृतक खातेदारों के नाम अभी भी खतौनी में दर्ज हैं। वहीं, जिन लोगों ने अपनी भूमि का संपूर्ण अंश विक्रय कर दिया है, उनके नाम भी खतौनी से नहीं हट पाए हैं। न्यायालय या सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की अंकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.