नई दिल्ली, मार्च 9 -- UP News: योगी की कैबिनेट बैठक में 27 अहम फैसलों मुहर लगेगी। योगी सरकार जमीनों की रजिस्ट्री के नाम पर होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। अब रजिस्ट्री से पहले खतौनी और जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज का भी सत्यापन अनिवार्य होगा। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू होने से 12200 गांवों तक बस सेवा पहुंचेगी। साथ ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली में बदलाव से जुड़े कार्मिक विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत कर्मचारी दो माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति से जुड़ा लेनदेन करता है तो उसे इसकी सूचना संबंधित प्राधिकारी को देनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। ल...