बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बांसडीह तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के रख-रखाव व सफाई की स्थिति देखी। डीएम ने आलमारियों में रखी फाइलों का निरीक्षण करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कंप्यूटराइज्ड खतौनी कक्ष निरीक्षण के बाद स्पष्ट निर्देश दिया कि पांच प्रति खतौनी की निर्धारित शुल्क मात्र 15 रुपये है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा इससे अधिक धनराशि की मांग की जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि खतौनी काउंटर पर एक बड़ा पोस्टर लगवाएं, जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित हो कि पांच प्रति तक खतौनी का शुल्क 15 रुपये है तथा उससे अधिक प्रति होने पर एक रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.