सासाराम, जून 9 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। नौहट्टा पंचायत के मौजा पहाड़िया में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के दौरान किसानों ने जमीन की पहचान और सीमांकन को लेकर गंभीर चिंता जताई। किसानों का कहना है कि वर्षों से दूसरे लोगों द्वारा जमीन जोतने-बोने के कारण वास्तविक प्लॉट और खेसरा की पहचान मुश्किल हो गई है। कागजात के आधार पर सर्वे और दखल दिलाने की मांग किसान राम बेलाश दुबे सहित अन्य रैयतों ने कहा कि उनके पास खतियान और अन्य राजस्व अभिलेख मौजूद हैं, लेकिन जमीन की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए तथा खतियान, नक्शा और सरकारी अभिलेखों के आधार पर वास्तविक रैयतों को उनकी जमीन पर दखल दिलाया जाए। विशेष सर्वेक्षण टीम एवं कानूनगो संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में किश्तवार कार्य के ...