पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पलामू जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के हरभोंगा गांव के टोला अकड़ाही के त्रिवेणी भुइंया, राम तवाक्कल भूइंया, मीना देवी, अजय भूइंया सहित दर्जनों की खतियानी रैयती भूमि को हड़पे जाने से बचाने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। उन्होंने कहा कि चैनपुर प्रखंड में दलितों की जमीन पर भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग बा-जबरदस्ती चारदिवारी का निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित दलितों ने भी उपायुक्त व आरक्षी अधीक्षक से शिकायत की है। रूचिर कुमार तिवारी ने जिले के अंदर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। गरीब दलित की जमीन पुलिस के संरक्षण में लुटवाया जा रहा है, परंतु भाकपा खामोश नहीं बैठेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...