नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसको जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। शो में टीवी के वैम्पायर विवियन डीसेना की एंट्री होगी। फैंस विवियन का नाम जानने के बाद काफी उत्साहित हैं। विवियन पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले विवियव डीसेना बिग बॉस सीजन 18 में नजर आए थे।खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे विवियन डीसेना बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन डीसेना की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री कन्फर्म हो गई है। विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में भी नजर आए थे। विवियन डीसेना शो के पहले रनर अप थे। करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर थे। यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद शे...