हापुड़, मार्च 23 -- गंगा में श्रद्धालुओं के गहरे जल में डूबने से होने वाली घटना की रोकथाम के लिए करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई जैटी बैरिकैड्स अब श्रद्धालुओं के मनोरंजन के काम आ रही है। यहां पर अधिकारियों की अनदेखी के चलते जैटी बैरिकैड्स के डिब्बे पर लोग बैठकर मनोरंजन कर रहे है। गंगा नगरी में हर माह पूर्णिमा, अमावस्या पर मेले का आयोजन होना है। इसके अलावा यहां पर कार्तिक पूर्णिमा, फाल्गुन, श्रावण माह में कांवड़ मेले समेत अन्य बड़े मेले भी आयोजित होते है। गंगा स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में गहरे पानी में डूबने से श्रद्धालुओं की जान भी चली जाती है। इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से जैटी बैरिकैड्स लगाई गई, लेकिन इसकी देखरेख न होने से बैरिकैड्स खराब ह...