बगहा, फरवरी 13 -- पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में गुरुवार को खनन विकास पदाधिकारी सुमन की अध्यक्षता में पिपरासी के सौरहा में हो रहे बालू खनन को ले जनप्रतिनिधियों और आम जन के साथ बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि यह बैठक खनन और ढुलाई के दौरान पीपी तटबंध पर होने वाले खतरे से निपटने के लिए की गई है। इसमें मुख्य रूप से इस बात की चर्चा हुई कि खनन भी हो और पीपी तटबंध पर किसी प्रकार का खतरा भी न हो। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष जनप्रतिनिधियों और आमजन से खनन और बचाव से संबंधित राय लिए गए। इस दौरान सौरहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा ने कहा कि खनन मानक के अनुरूप होना चाहिए। वहीं समय समय पर तटबंध की मरम्मत भी होती रहे। खनन स्थल चिन्हित किए जाए और खनन में अधिक से अधिक मजदूरों का प्रयोग किय...