नई दिल्ली, जून 3 -- बड़ी एसयूवी की बात हो, तो सबसे पहले Toyota Fortuner का जिक्र होता है। फॉर्च्यूनर अपने जबर्दस्त रोड प्रेजेंस, धांसू फीचर्स और पावरफुल इंजन की बदौलत सालों से इस सेगमेंट पर राज कर रही है। हालांकि, अब फॉर्च्यूनर की बादशाहत कम हो सकती है। इसका कारण मार्केट में लॉन्च होने वाली कुछ नई एसयूवी हैं। इनमें स्कोडा के साथ किआ की धाकड़ एसयूवी भी शामिल है। आइए डीटेल में जानके हैं इन अपकनिंग एसयूवी के बारे में।Kia Sorento किआ की सोरेन्टो एक 7 सीटर हाइब्रिड एसयूवी है। कंपनी इसे इस साल के आखिर में लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है। यह अक्टूबर या नवंबर के फेस्टिव सीजन में मार्केट में लॉन्च हो सकती है। यह भारत में लॉन्च होने वाली किआ की पहली हाइब्रिड कार होगी। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल बेस्ड स्ट...