नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अगर आप Meta के अपकमिंग AI glasses खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह डिवाइस आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है। खबरों के मुताबिक, मेटा अब नेक्स्ट जेनरेशन AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास पर काम कर रहा है, जो पूरे दिन यूजर्स के देखे और सुने जाने वाले पलों को लगातार रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन इस टेक्नोलॉजी ने प्राइवेसी और रिकॉर्डिंग में पारदर्शिता को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोटोटाइप को अंदरूनी तौर पर "सुपर सेंसिंग" कहा जा रहा है। यह ग्लास के कैमरों और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करके समय-समय पर इमेज और ऑडियो रिकॉर्ड करता है और यूजर्स को यह ऑप्शन देता है कि वे बाद में मेटा AI से पूछ सकें कि उन्होंने दिन भर में क्या देखा या सुना था।...