खतरे में नौनिहाल, मनमानी का सिस्टम है बेहाल
अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जिले में नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ जारी है। शहर से लेकर देहात तक स्कूली बच्चों को ले जा रहे जर्जर और अनफिट वाहन परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। डग्गामार वाहन, ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें बच्चों के सफर को बेहद खतरनाक बना रहे हैं। विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी देहात क्षेत्र में संचालित इन वाहनों पर लगाम नहीं लग सकी है। नियमों के मुताबिक स्कूली वाहनों के लिए कड़े सुरक्षा मानक तय हैं, जिनमें फिटनेस सर्टिफिकेट, स्पीड गवर्नर और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मानकों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग के अभियान के बाद भी अब भी कई वाहन ऐसे हैं, जो नजरों से बचे हुए हैं। उन जर्जर वाहनों में स्कूली बच्चों को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.