नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली के एक अस्पताल में हाल ही में एक ऐसे जटिल किडनी ट्रांसप्लांट को अंजाम दिया गया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल यहां पर एक बेटे ने अपने पिता को अपनी किडनी देकर उनकी जान बचाई। हालांकि बात केवल इतनी ही नहीं थी, और ना ही मामला इतना आसान था, जितना कि नजर आ रहा है, दरअसल बाप और बेटे दोनों का ब्लड ग्रुप अलग-अलग था, ऐसे में डॉक्टरों ने इस बेहद जटिल ट्रांसप्लांट को एक नई तकनीक की मदद से सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक परिवार को उसकी खुशियां लौटा दीं। किडनी ट्रांसप्लांट का यह मामला पटपड़गंज मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सामने आया है, जहां 18 वर्षीय बेटे ने अपने 49 साल के पिता को अपनी किडनी देते हुए उनकी जान बचाई। युवक का पिता एक ऐसी दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहा था, जिसके कारण उसकी किडनी की हा...