पाकुड़, अप्रैल 30 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रकृति विहार पार्क में बना हवा महल अब पर्यटकों के लिए सुकून की जगह नहीं, बल्कि एक डेथ ट्रैप (मौत का जाल) बन चुका है। जमीन से करीब 70-80 फीट की ऊंचाई पर बने इस महल की सुरक्षा रेलिंग पूरी तरह टूटकर गायब हो चुकी है। सबसे डरावनी बात यह है कि इस ऊंचाई के ठीक नीचे बड़े-बड़े और नुकीले पत्थर हैं। ऐसे में अगर कोई बच्चा या पर्यटक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरता है, तो उसका बचना नामुमकिन होगा। यह भी पढ़ें- मंटू को मिली प्रकृति विहार पार्क की बंदोबस्तीप्रशासनिक लापरवाही पार्क में प्रतिदिन दर्जनों बच्चे और परिवार घूमने आते हैं। बच्चों की चंचलता और हवा महल की ऊंचाई पर सुरक्षा घेरा न होना एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। सुरक्षा के नाम पर वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही जर्जर हिस्से में जाने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.