उन्नाव, अक्टूबर 3 -- उन्नाव। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शनिवार को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र की कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.82 मीटर था। शुक्रवार को 112.91 मीटर तक पहुंचा। वहीं शनिवार को जलस्तर में फिर बढोत्तरी हुई और खतरे के निशान को पार करते हुए जलस्तर 113.07 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 113 मीटर से सात सेंटीमीटर ऊपर है। पानी बढ़ने से बांगरमऊ, सफीपुर, परियर, गंगाघाट व बीघापुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सदर तहसील के फत्तेखेड़ा, गगनीखेड़ा और लक्ष्मीखेड़ा में पानी पहुंचने से प्रमुख रास्तों पर आवागमन प्रभावित हो चुका है। वह...