बस्ती, अगस्त 6 -- बस्ती। सरयू नदी का पानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बीडी बांध के भीतर बसे गांव पकड़ी संग्राम के पास गांव की सुरक्षा के लिए बना पुराना ठोकर व उसके बगल स्थित अन्त्येष्टि स्थल का अवशेष बुधवार को नदी की धारा में समा गया। नदी की हो रही भीषण कटान को देखकर ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। नदी का जलस्तर रुक-रुक कर बढ़ रहा है।केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम ने बताया कि शाम पांच बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 28 सेमी नीचे 92.450 मीटर रिकार्ड हुआ है। यह वार्निंग लेबल 91.730 मीटर से 62 सेमी ऊपर है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से जहां एक ओर क्षेत्र में पशुपालकों पर पालतू पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है, वहीं नदी की भीषण कटान लोगों को भयभीत कर रही है। गांव निवासी तेजनरायन निषाद,...