खतरे के निशान से 152 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदी
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाथीदह में गंगा नदी के अधिकतम जलस्तर 43.52 मीटर के स्तर को छूने के बाद बुधवार की शाम में जलस्तर 43.28 मीटर दर्ज किया गया है। 72 घन्टे में महज 24 सेंटीमीटर जलस्तर कम होने के बावजूद अभी भी हाथीदह में गंगा नदी खतरे के निशान से 152 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यह भी पढ़ें- बच्चों के दूध व पर्याप्त चारा का प्रबंध करे प्रशासन:जिला पार्षदबाढ़ की स्थिति गंगा नदी में आई इस प्रलयकारी बाढ़ ने बेगूसराय जिले के गंगा नदी से लगे आठ प्रखंड में भारी तबाही मचा रखी है। बाढ़ की भयावह स्थिति के चलते जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। गंगा का यह रौद्र रूप इससे पहले 2016 और 2021 में भी देखने को मिला था। गंगा नदी के दोनों ओर के दियारा क्षेत्र के करीब साढ़े तीन लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.