खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, मिली राहत
बस्ती, सितम्बर 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटा और रविवार सुबह आठ बजे खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 92.63 मीटर पर पहुंच गया है। अनुमान है कि नदी का जलस्तर और अधिक नीचे जायेगा। जलस्तर कम होने से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांवों से नदी की ओर उतरने लगा है। पानी हटने के बाद रास्तों और गांवों में जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं बीडी तटबंध के कन्हईपुर, खेमराजपुर, शम्भूपुर, पूरे चेतन, पकड़ी संग्राम और लकड़ी पांडेय सहित आसपास के गांवों में पानी घटने के साथ कटान की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा में उफान कम, उसहैत के गांव में बाढ़ बरकरार बीडी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.