खतरे के निशान से पौने तीन मीटर ऊपर पहुंची मंदाकिनी, चित्रकूट-सतना मार्ग बंद
चित्रकूट, अगस्त 20 -- चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में यूपी-एमपी इलाके में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश से मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल गया। रामघाट में गुरुवार को मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब पौने तीन मीटर ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही निचले इलाकों में लोगों के घरों के नजदीक मंदाकिनी का पानी पहुंचने लगा। बुधवार की रात लगातार कई घंटे यूपी-एमपी इलाके में जोरदार बारिश हुई। जिसकी वजह से मंदाकिनी का जलस्तर घटने के बजाय और बढ़ गया। रामघाट में मंदाकिनी नदी का खतरे का निशान 126.50 मीटर है। मंदाकिनी इससे करीब दो मीटर ऊपर बह रही है। मंदाकिनी में उफान देख निचले इलाके के लोगों को एक बार फिर से मुसीबत आई। रामघाट में करीब डेढ़ सौ दुकानें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.